धमतरी। West Bengal में मिली ऐतिहासिक जीत पर Bharatiya Janata Party जिला धमतरी द्वारा शहर के घड़ी चौक में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आमजन को झालमुड़ी वितरित कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष Prakas Bais ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को स्वीकार करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश की सकारात्मक सोच और बदलाव की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है और यही समर्पण आज जनता के विश्वास में परिवर्तित हो रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष Ranjana Sahu ने कहा कि यह विजय लोकतंत्र की शक्ति और जन-आकांक्षाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देशभर में विकास और विश्वास का वातावरण बना है, जिसका परिणाम पश्चिम बंगाल के चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आगे आने वाले समय में और भी बड़े परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।नगर निगम धमतरी के महापौर Ramu Rohra ने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास की राह को चुना है और यह परिणाम देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।पूर्व जिला अध्यक्ष Thakur Shashi Pawar ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम की भावना पर आधारित है और इसी कारण जनता का विश्वास निरंतर पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और नेतृत्व की विश्वसनीयता का परिणाम है।नेत्री Bithika Vishwas ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और जनता ने उसी पर मुहर लगाई है।अपेक्स बैंक अध्यक्ष Niranjan Sinha ने कहा कि यह परिणाम देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। पूर्व विधायक Inder Chopra ने कहा कि भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, जिसका प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई देता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य Rajesh Sharma ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान घड़ी चौक में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां एवं झालमुड़ी वितरित कर खुशी मनाई।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।






