विकासखण्ड वाड्रफनगर के संकुल केन्द्र शिवरी में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत संकुल केन्द्र शिवरी में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला शिवरी के प्रधानपाठक ईश्वर प्रसाद वर्मा को उनके दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवा के लिए भावभीनी विदाई दी

गई। ईश्वर प्रसाद वर्मा ने 62 वर्ष की अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति ग्रहण की। समारोह में संकुल केंद्र शिवरी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने वर्मा के समर्पण, अनुशासन और शिक्षण कार्य के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।शिक्षकों ने इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। इस गरिमामय समारोह में संकुल प्राचार्य कौशिक पटेल, संकुल समन्वयक परमानन्द पटेल, प्रधानपाठक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, अगस्त कुमार भारती, अखिलेश कुमार पटेल सहित संकुल शिवरी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भावुक वातावरण में हुआ, जहां सभी ने ईश्वर प्रसाद वर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Posts