धमतरी। रिसाई पारा पूर्व वार्ड के पार्षद मेघराज ठाकुर ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व की समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर यह सिद्ध किया कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।मेघराज ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर हमें केवल रावण के पुतले का दहन ही नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष और नकारात्मक विचारों का भी दहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सत्य, सदाचार, प्रेम और भाईचारे को अपनाएंगे, तभी इस पर्व की सार्थकता सिद्ध होगी।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे विजयादशमी के पावन अवसर पर समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।






