खेल में जो खेलेगा वही जीतेगा-:पं.राजेश शर्मा

खेल पखवाड़ा – क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने पर खिलाड़ी रहे उत्साहित, महाकाल इलेवन विजयी होकर 1लाख51 हजार जीते खेल का मैदान समाज में करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार-: राजेंद्र शर्मा खेल के धरातल को समृद्ध करने खेल पखवाड़ा का योगदान अतुलनीय -: विजय मोटवानी धमतरी-: एम पी एल कप सीजन -4: का फाइनल मुकाबला में संघर्षपूर्ण शुरुआत के बाद महाकाल वारियर्स ने जीत का सेहरा अपने सर बांधा उन्होंने फाइनल मुकाबले में एस पी एन स्तर को 27 रनों से हराकर इस सीजन की ट्रॉफी और 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह देर रात्रि को संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि खेल में प्रथम आने या द्वितीय आने से ज्यादा महत्वपूर्ण खेलना है और प्रतियोगिता में भाग लेना है जो खेलेगा वही जीतेगा। वही राजेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल का मैदान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है इसलिए युवा वर्ग खेल को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा के रूप में दैनिक दिनचर्या में शामिल करें यही इस आयोजन की सार्थकता है वहीं विजय मोटवानी ने कहा कि धमतरी के खेल जगत को समृद्ध करने के लिए पंडित राजेश शर्मा का योगदान अतुलनीय है जिसके लिए संपूर्ण युवा समाज की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं मंच पर महेंद्र पंडित, योगेश रायचुरा,पार्षदगण तालिन्न पुरी गोस्वामी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फाइनल मैच का रोमांच

टॉस: SPN STAR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

महाकाल वारियर्स (पहली पारी): निर्धारित 10 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 95 रन बनाए।

SPN STAR (लक्ष्य का पीछा): लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 10 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 68 रन ही बना सकी।

परिणाम: महाकाल वारियर्स 27 रनों से विजयी रही।

पुरस्कारों की बौछार (टीम रैंकिंग)

स्थान टीम का नाम पुरस्कार राशि

विजेता (1st) महाकाल वारियर्स ₹1,51,000 + ट्रॉफी

उपविजेता (2nd) SPN STAR ₹81,000 + ट्रॉफी

तृतीय (3rd) S.P. Champion ₹51,000 + ट्रॉफी

चतुर्थ (4th) Indian Fighter ₹41,000 + ट्रॉफी

व्यक्तिगत सम्मान (Individual Awards)

मैन ऑफ़ दा मैच फाइनल (Player of the Match)

फाइनल: मिथिलेश बघेल (48 रन) — ₹5,0001st सेमीफाइनल: मैन ऑफ़ दा मैच मैच त्रिलोक बाल्मीकि — ₹3,000 2nd सेमीफाइनल: मैन ऑफ़ दा मैच सोनू बैस — ₹3,000 मैन ऑफ द सीरीज (MVP) (1)शुभम इद्दनानी: (193 रन, 8 विकेट) — ₹10,000 + ट्रॉफी (2) त्रिलोक वाल्मीकि: (162 रन, 6 विकेट) — ₹5,000 + ट्रॉफी टॉप के 2 लोगो को सीरीज प्रदान किया गया।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बेस्ट बैट्समैन (1): कुंदन पांडेय (162 रन, 4 मैच) — ₹5,000 बेस्ट बैट्समैन (2): छोटू साहू (162 रन, 6 मैच) — ₹3,000 टॉप के दो बैट्समैन को बट्स बैट्समैन प्रदान किया गया।बेस्ट बॉलर (1): कुशल वर्मा (14 विकेट) — ₹5,000 बेस्ट बॉलर (2): सोनू बैस (8 विकेट) — ₹3,000 टॉप के दो बेस्ट बॉलर को बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया। बेस्ट फील्डर: रिंकू रजक ट्रॉफी विशेष कैटेगरी पुरस्कार (₹2,000 प्रत्येक + ट्रॉफी) डायमंड अवार्ड: प्रदीप नायक सुपर गोल्ड अवार्ड: सौरभ निर्माण गोल्ड अवार्ड: ओमी यादव सिल्वर अवार्ड: कुशल वर्मा आभार प्रदर्शन धमतरी क्रिकेट क्लब इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मुख्य अतिथियों, आयोजन समिति, 16 टीम मालिकों, 208 खिलाड़ियों और धमतरी की शानदार जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर