अनुभव के सानिध्य में वरिष्ठों का सम्मान कर,निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा को दिया नया आयाम

सेवा को संकल्पित कर जनता के बीच आगे बढ़ने का नाम है घर-घर चलो अभियान विजय मोटवानी धमतरी-: भाजपा के सेवा पखवाड़ा को आगे बढ़ाने के लिए आमापारा वार्ड मे अखिलेश सोनकर प्रभारी रेशमा शेख नीतू त्रिवेदी एवं वार्ड पार्षद विजय मोटवानी द्वारा वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों विशेष कर जिन्होंने अपने जीवन को संघर्ष की कसौटी पर करते हुए अनुभव की बेशुमार दौलत अपनी झोली में डाला है और इसी को सानिध्य प्राप्त करने हेतु  मोटवानी उनका सम्मान करने उनके गृह निवास तक पहुंचते हुए उनसे संस्कार एवं अनुभव का सानिध्य लेकर भारतीय जनता पार्टी के इन दोनों चलाया जा रहे शिव पखवाड़ा के पवित्र उद्देश्य को आगे बढ़ने का पुनीत कार्य किया, मोटवानी में एक चर्चा में कहां है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की निस्वार्थ सेवा भावनाओं को अपने में आत्मसात करते हुए संकल्पबद होकर सरकार के साथ ही शासन प्रशासन के योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर रही है और इसी का नाम है हमारे पवित्र घर-घर चलो अभियान। सेवा पखवाड़ा के इस महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिकों में मूलचंद शर्मा ज्ञानचंद लुणावत मदन खंडेलवाल बीशेश्वर पटेल देव यादव का सम्मान करते हुए विजय मोटवानी द्वारा समाज को दिशा देने वाले इन सिटीजनो के प्रति उनके योगदान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया सम्मान के इस अवसर पर अतिथि अखिलेश सोनकर प्रभारी रेशमा शेख नीतू त्रिवेदी भारत सोनी सुधीर गांधी अमित अग्रवाल विशाल त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Recent Posts