धमतरी जिले में गांव चलो–घर चलो अभियान का आगाज, ग्राम देवरी में जिला महामंत्री राकेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर धमतरी जिले में ‘गांव चलो–घर चलो अभियान’ का आगाज किया गया। यह अभियान 12 अप्रैल तक जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाया जा रहा है, जिसके तहत भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम देवरी में जिला महामंत्री Rakesh Sahu के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण तंत्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया, जिसमें सतनामी समाज के दीनदयाल कोसरे, सिन्हा समाज के कार्तिक राम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विष्णु राम साहू, गुरुऊ राम धिवर एवं घासुराम साहू को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित चावल उत्सव में भी शामिल होकर लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस अवसर पर प्रभारी रूपचंद साहू (संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ), सहप्रभारी यादराम साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सिन्हा, सरपंच महेश चंद्राकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, सुभाष यादव, कुशल चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष कमलेश साहू, हजारी साहू, श्याम साहू, ईश्वरम सिंह, योगेश नडकर, शंकर साहू, खेमराज धाकड़, जियनलाल साहू, काशीराम नडकर, नानिकराम देव, जितेंद्र कुमार साहू, मनोज साहू, पंकज साहू, घासीराम, गजानंद साहू, डॉ. रामेश्वर साहू, गोपाल धाकड़, ओमप्रकाश मनोधे, सुखराज साहू, आशुतोष, मेघाधार पटेल, गोविंद साहू, दिनदयाल बड़ोदे, रामनारायण धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, भोलिक राम मंडलोई, संकलदीन, जयंती बाई, ममता बाई, विजय रामलाल (ग्रामसेवक), धुरकाम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए भाजपा के इस अभियान की सराहना की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

Recent Posts