3 अप्रैल विन्ध्वासिनी मंदिर से मार्च कर , पहुंचेगी मिशन मैदान
पं.राजेश शर्मा खिलाड़ियों को सौंपेंगे विनर कप के साथ खेल ध्वजा
आकर्षक खेल ड्रेस कोड में निकलेंगे शहर में पहली बार खिलाड़ियों का समूह
धमतरी-:3 अप्रैल से होने वाली रात्रि का दिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मिशन ग्राउंड में होने से पूर्व शहर में खेल पखवाड़ा के प्रति जन जागरूकता पैदा करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण से विशाल बाइक रैली, के साथ खेल मार्च के रूप में खिलाड़ी विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर मिशन ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे जिसमें सैकड़ो मोटर साइकिल शामिल होने की संभावना है, इस आयोजन में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने के लिए वहां के नवोदित खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।एम.पी.एल.कप द्वारा आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में खेल पखवाड़ा के संरक्षक धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना के साथ ही खिलाड़ियों को खेल ध्वज भी समर्पित करते हुए विशाल रनर कप जिसका वजन 10 किलो से अधिक है को भी एक वाहन को सुसज्जित कर रखा जाएगा। खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा शहर के खिलाड़ियों, समाज से जुड़े हुए प्रमुख लोगों गणमान्य नागरिकों तथा युवाओं से आग्रह किया है कि खेल मार्च के इस बाइक रैली में सहभागिता प्रदान कर खेल पखवाड़ा को सफल करते हुए शहर के आयोजन के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।






