मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धमतरी में लगातार हो रहा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार रंजना साहू धमतरी -: जिला अस्पताल धमतरी के लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस भेजी गई है,जिसके लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार जताते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धमतरी में लगातार स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार हो रहा है,अभी कुछ दिनों पहले ही अस्पताल के लिए नवीन भवन को बजट में शामिल किया था जिससे धमतरी सहित आस पास के क्षेत्रवासी जो इलाज कराने धमतरी आते हैं उन्हें और सुविधाएं मिलेंगी,प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गुजरा की भी विभिन्न मांगों को स्वास्थ मंत्री जी ने पूरा किया,इसी क्रम में यह एम्बुलेंस जो हमें मिली है लोगों तक त्वरित रूप से पहुँचने में कारगर सिद्ध होगी।हम राज्य की विष्णु देव सरकार का आभार करते हैं।






