धमतरी। ग्राम लीलर में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन बतौर अतिथि शामिल हुईं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका देवांगन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अपने परिवार को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की अपील की।शिविर में महिलाओं और बच्चों तथा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास से परियोजना अधिकारी प्राची शर्मा ने पोषण, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी , साथ ही स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर दुर्गा प्रसाद एवं पीडियाट्रिक संगीता सूर्यवंशी के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं सलाह दिया गया।इस अवसर पर गर्भवती माताओं का गोद भराई कार्यक्रम एवं नौनिहालों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी रखा गया। देवांगन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं, मितानिन बहनों एवं ग्रामवासियों की सराहना की।इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष ऋषभ देवांगन,सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र नेताम , उपसरपंच दीपक सिन्हा भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी धर्मराज सिन्हा सुपरवाइजर टिंकी साहू स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे । साथ ही किशोरी बालिकाएं एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिए।
ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments