धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनजातीय समाज के बीच भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष Prakash Bais ने कहा कि भाजपा हमेशा से जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भाजपा जिला महामंत्री Mahendra Pandit ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त बनाते हुए समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखें।भाजपा जिला महामंत्री Rakesh Sahu ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के माध्यम से जनजातीय समाज के मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष Mohan Pujari ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता जनजातीय समाज के बीच जाकर भाजपा की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक में नगरी जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, अजजा मोर्चा महामंत्री रामखीलावन कंवर, श्याम मंडावी सहित अन्य पदाधिकारी साथसभी मंडल अध्यक्षगण लेखराम नेताम, राम रोशन ध्रुव, उमेश्वर नेताम, रामकुमार ध्रुव, कचरू राम नेताम, दुलेश्वर ध्रुव, नंदकुमार नेताम, पीतांबर ध्रुव, कृपाराम ध्रुव, नागेंद्र बोरझा, विमल ध्रुव, अक्तू ध्रुव, प्रेमलाल सलाम, रूपाली ध्रुव, दिलीप नाग, नरेश कंवर, ललित दीवान, अरुण कंवर।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।







