“बालोद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,खाली कराया पूरा परिसर”

बालोद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर

बालोद :– जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल मैसेज के माध्यम से आज दिनांक 09.03.2026 को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है । सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया और पुलिस की टीम द्वारा सघन जांच शुरू कर दी गई है । बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी की जांच की जा रही है तथा मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे परिसर के साथ न्यायालय अनुभागीय अधिकारी राजस्व,तहसीलदार बालोद द्वारा व आसपास की जगह को खाली कर कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Recent Posts