गरिमा मय आयोजन वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वंदे मात्रम स्वर्णिम भारत थीम पर हुआ कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव सरोवर वंदना विहार कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , आध्यात्मिक ज्ञान रंगों से सराबोर और उमंग उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर, 2025 को इसके 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोहों की शुरुआत की। बंकिम चंद्र चटर्जी ने इस कालजयी रचना की रचना 7 नवंबर 1875 को की थी। इसी के तहत ब्रह्माकुमारीज परिवार पूरे भारत में इस वर्ष महिला दिवस पर वंदे मातरम स्वर्णिम भारत थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है l धमतरी में वंदे मातरम स्वर्णिम भारत थीम पर कल शाम गरिमामय आयोजन हुआ l देश भक्ति गीत नृत्य, स्वर्णिम भारत वंदे मातरम थीम पर आधारित नृत्य नाटिका, राधा कृष्ण नृत्य में फूलों की होली के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि गण रंजना दीपेंद्र साहू पूर्व विधायक, तारिणी चंद्राकर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला धमतरी प्रिया अनुराग गोयल आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी, कौशल्या देवांगन सभापति नगर पालिक निगम धमतरी जागृति दोशी पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन इनरव्हील क्लब, प्रभा रावत समाजसेविका, हेमलता हिशीकर अध्यक्ष महिला समाज श्रद्धा कश्यप अध्यक्ष शहर क्षमता मंच धमतरी ईकाई काजल सिन्हा अध्यक्ष लेडिस क्लब धमतरी मोनिका मरावी जिला पुलिस उप अधीक्षक जिला धमतरी मीना साहू जिला पुलिस उप अधीक्षक जिला धमतरी थे । कार्यक्रम का प्रारंभ दिव्य अलौकिकसत्ता परमपिता परमात्मा की स्मृति से हुआ ।अतिथियों का स्वागत ब्रह्मा कुमारी बहनों के द्वारा तिलक बैच फूल और आध्यात्मिक पट्टा पहना कर किया गया। महिला दिवस के शुभ आयोजन के विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाजों के अध्यक्षों द्वारा भी उनका स्वागत करते हुए किया गया। संगीता गोलछा जैन महिला मंडल , संतोष मिनी नवकार महिला मंडल , बरखा शर्मा, प्रभा मिश्रा, अंकिता मिश्रा ब्राह्मण महिला मंडल, सूर्य प्रभा चेटीयार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, अनीता खरिया गहोई वैश्य महिला मंडल , श्यामा पटेल पटेल समाज, पद्मिनी चंद्राकर सर्व समाज ,ईश्वरी पटवा पटवा समाज डाली सोनी सोनी समाज,प्रगति गोस्वामी कशौधन वैश्य गुप्ता महिला मंडल,चंद्रभागा साहू ,त्रिवेणी साहू साहू समाज अनीता यादव , रितिका यादव यादव समाज ,कनक शाह गुजराती महिला मंडल, राधिका गांधी महेश्वरी महिला मण्डल,उषा कौशिक सेन समाज, संगीता निषाद निषाद समाज, प्राप्ति वासानी रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी, प्रिया पंजवानी सिंध महिला मंडल, स्वाति बल्लाल महाराष्ट्र महिला मंडल, नीता रनसिंह मराठा महिला मंडल, प्रभा श्रीवास्तव कायस्थ महिला मंडल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नगर के ऐसी महिलाओं का सम्मान था जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण समर्पण ,निष्ठा, ईमानदारी व सेवा भाव से पूर्ण किया है जिनमें गोपी काररा, सुशीला तिवारी, डॉ आराधना गुप्ता, डॉ रूपिका अग्रवाल,मीना बैगा ,नीरू नंदा ,शशि त्यागी,बबीता कश्यप,यशोदा सोनकर,ममता खालसा,नम्रता पाठक थे जिनके सेवा भाव का उल्लेख करते हीसभी के अभिनंदन में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। अतिथि जनों ने अपने-अपने उद्बोधन में महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी के आदिकाल के अस्तित्व से लेकर वर्तमान के अस्तित्व का खूबसूरत आकर्षक एवं प्रेरणादाई शब्दों भावों और कविता की पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया । सभी अतिथियों ने वर्तमान में नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति का अनुकरण, अनुशासन और स्वच्छता जैसे अनिवार्य सेवाओं हेतु ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानवता की सेवा हेतु नारियों को आगे आने का आह्वान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी जिले की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा कि हम सभी जानते हैं माता परिवार समाज और विश्व की धूरी होती है जहां से शिक्षा और संस्कार का मार्ग प्रशस्त होता है आज हम बच्चों को ऊंची ऊंची शिक्षा तो दिलाते हैं किंतु श्रेष्ठ संस्कारों अभाव के कारण समाज में अपराध ,व्यसन और अत्यंत गलत वातावरण निर्मित हो रहे हैं। इस समस्या का एक ही समाधान है कि माताएं स्वयं पश्चिम सभ्यता का अंधानुकरण बंद करें, भारतीय श्रेष्ठ संस्कृति का अनुसरण कर आध्यात्मिकता को अपने जीवन में अपनाएं तथा अपने बच्चों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करें ताकि मूल्ययुक्त समाज का निर्माणऔर सच्चे राम राज्य की स्थापना हो सके तभी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता स्वयं सिद्धा बन जाएगी। महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का कुशल संचालन कामिनी कौशिक व सुषमा नंदा ने किया। कार्यक्रम के अंत में ईश्वरीय परिवार की माताओं ने हम बदल देंगे थीम पर देशभक्ति नृत्य,स्वर्णिम भारत वंदे मातरम नृत्य नाटिका,राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली और ममता खालसा ने नारी तू कोमल है कमजोर नहीं गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों,संस्थाओं , समितियों और सभी क्षेत्रों की सैकड़ो बहनें सादर उपस्थित थीं जिन्होंने बहुत सुंदर आयोजन की दिल से सराहना की अंत में ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने सभागार में पधारे सभी अतिथि जनों और महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया।






