जिला साहू समाज के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि आज को ऐतिहासिक गौरव ग्राम कण्डेल में उमेश साहू की सुपुत्री हिमांगनी साहू का बीएसएफ में चयन होने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। तथा वह ट्रेनिंग के लिए कल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल रवाना होगी।उनका गुलाल, तिलक,शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। जिसमें जिला साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू , महासचिव विजय साहू, हुलास साहू ,सीमंत साहू, कमलेश साहू ,राजेंद्र कुमार साहू ,डां गणेश प्रसाद साहू अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ,डिपेन्द्र साहू ,मंजूषा साहू,केकती साहू, झर्मेंद्र कुमार साहू, टिकेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, घनश्याम साहू मनमोहन तेलासी, उमेश कुमार साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण सामाजिक जन उपस्थित थे।







