धमतरी विधायक ओंकार साहू ने दी जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

धमतरी। ओंकार साहू ने समस्त जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। विधायक साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के मैल को दूर कर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी होली मनाएं। साहू ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे इस पर्व को शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा धमतरी जिला निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर हो। अंत में विधायक साहू ने जिलेवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग