धमतरी विधायक ओंकार साहू ने दवाई विक्रेता संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर सभी सम्मानित दवा विक्रेताओं से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि दवा विक्रेता समाज के स्वास्थ्य तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे हर परिस्थिति में आम नागरिकों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर सेवा का कार्य करते हैं। होली जैसे पावन अवसर पर इस प्रकार का मिलन समारोह आपसी संवाद, सहयोग और एकजुटता को और मजबूत बनाता है।उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। हमें इस त्योहार की भावना को अपने व्यवहार में उतारते हुए समाज में सद्भाव और सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।समारोह में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं ने विधायक का स्वागत किया और आपसी शुभकामनाओं के साथ होली पर्व का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अपनत्व और सौहार्द का वातावरण बना रहा।






