ग्राम सोरम में झेरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू हुई शामिल

किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है : रंजना साहू

धमतरी- छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला धमतरी द्वारा ग्राम सोरम में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण को पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक उत्थान के प्रयासों एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की। अतिथि उद्बोधन में रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि यादव समाज की संगठनात्मक शक्ति, एकजुटता और समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं, किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है। झेरिया यादव समाज द्वारा शिक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वे निश्चित रूप से अनुकरणीय हैं। साहू ने आगे कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना चाहिए और समाज के गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं को नई दिशा देनी चाहिए। महिलाओं की सहभागिता को उन्होंने समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि जब महिलाएं संगठित और सशक्त होती हैं, तब समाज स्वतः प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। इस अवसर पर समाज की ओर से साहू का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने आमंत्रण एवं सम्मान के लिए समाज के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यादव समाज प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव ने कहा कि झेरिया यादव समाज की पहचान उसकी एकता, अनुशासन और सामाजिक समर्पण से है। समाज का उद्देश्य केवल परंपराओं का निर्वहन करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जब हम सब मिलकर एक मंच पर आते हैं, तो समाज के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज के गौरव को बढ़ाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भी समाज की एकजुटता और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिता मुकेश यादव जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं जनपद सदस्य धमतरी अंगिरा ध्रुव जनपद अध्यक्ष धमतरी मोनिका देवांगन जिला पंचायत सदस्य पार्वती मोहित साहू जनपद सदस्य श्याम सुंदर सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत सोरम रंजीत यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुंदरलाल यादव सचिव, छ.ग. झेरिया यादव समाज, मनोज यादव संयुक्त सचिव राजू यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा संतोष यादव अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ छ.ग. झेरिया यादव समाज जगत राम यादव प्रदेश संयोजक, सुकालू राम यादव प्रदेश संरक्षक.आर.यादव कोषाध्यक्ष आर.डी.यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

Recent Posts