“विष्णुदेव साय ने बालोद के किसानों को 511 करोड़ की सहायता दी”

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से बटन दबाकर राशि जारी की गई।

बालोद जिले के 1 लाख 48 हजार 293 किसानों के खातों में 511 करोड़ 11 लाख 06 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। होली पर्व के ठीक पहले खाते में राशि पहुंचने से जिले के किसान उत्साह और खुशी से भर उठे।
जिले के पांचों विकासखण्डों—डौण्डीलोहारा, गुरूर, गुण्डरदेही, बालोद एवं डौण्डी—में कृषि उपज मंडियों और प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोहों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों को आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र के साथ उन्नत उड़द बीज एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड भी वितरित किए गए।


विकासखण्डवार राशि वितरण
गुण्डरदेही – 45,688 किसानों को 169.04 करोड़ रुपये,गुरूर – 27,381 किसानों को 92.19 करोड़ रुपये
डौण्डी – 15,900 किसानों को 49.31 करोड़ रुपये,डौण्डीलोहारा – 39,596 किसानों को 137.74 करोड़ रुपये,बालोद – 19,728 किसानों को 62.80 करोड़ रुपये।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे अन्नदाता किसानों के परिश्रम का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर किसानों को देश में सर्वाधिक दर का लाभ दिया जा रहा है।
किसानों ने जताया आभार
गुरूर विकासखण्ड के किसान टाकेश्वर के खाते में 52,869 रुपये तथा किसान सुरेश कुमार के खाते में 1.51 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। किसानों ने कहा कि होली से पूर्व राशि मिलने से पर्व और अधिक आनंदमय हो गया है।
कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान बिक्री की अंतर राशि सीधे खातों में पहुंचने से जिले के किसान सरकार की इस पहल को अत्यंत किसान हितैषी बता रहे हैं।

इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति परसतराई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन।


इसी तरह बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू ने किया। इसी तरह गुरुर विकासखण्ड के कृषि उपज मण्डी परिसर बोहारडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति तेजराम साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नीलेश्वरी सिन्हा, श्रीमती संध्या अजेन्द्र साहू, श्रीमती सुभद्रा साहू, जर्नादन साहू सहित अन्य अतिथियों के अलावा एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, एसडीएम आरके सोनकर, कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर, उप संचालक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रत्येक विकासखण्डों में आयोजित समारोह में कृषकोें को आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा किसानों को उन्नत उड़द बीज एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड का वितरण किया गया।

Recent Posts