धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के प्रखर वक्ता एवं समर्पित जनसेवक डीपेंद्र साहू जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर धमतरी क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने कहा कि साहू ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। उनके सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे जन-जन के बीच लोकप्रिय हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि डीपेंद्र साहू संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान नेतृत्वकर्ता हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन को निरंतर मजबूती मिली है तथा विकास कार्यों को नई दिशा प्राप्त हुई है। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर धमतरी क्षेत्र के नागरिकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें समाजसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रखें तथा प्रदेश और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान और अधिक सशक्त होता रहे।







