
सायकल मैन कक्का (विनोद जैन) की संघर्ष के है सच्चे व प्रमाणित संवाहक धमतरी की सरहद पर ब्राड गेज के पटरी की हुई खनखनाती दस्तक धमतरी-: अब वह दिन दूर नहीं जब बड़ी रेल लाइन, कभी धमतरी वासियों के लिए सपना हुआ करती थी वह अब सकार हो रही है, विकासखंड क्षेत्र के अंतिम ग्राम सेनचुवा से सरसों पुरी होते हुए बड़ी रेल लाइन की पटरी की खनखनाहट से क्षेत्र वासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है 110 वर्षों तक छोटी रेल लाइन से सफर करने के बाद बड़ी रेल लाइन के लिए यहां के लोगों ने धमतरी विकास मंच के बाद ब्राड गेज संघर्ष समिति के नाम से संघर्ष का शंखनाद किया था 40 दिनों तक शहर के हृदय स्थल पर दिए गए धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिदिन शाम को सिहावा चौक में होने वाला सांकेतिक चक्का जाम से लेकर राजधानी दिल्ली तक का प्रदर्शन में महत्वपूर्ण शहर के वायो वृद्ध समाजसेवी विनोद जैन कक्का की साइकिल से संघर्ष समिति के तैयारी को अमली जामा पहनाना था जिसके लिए उन्होंने घूम-घूम कर पैसों की व्यवस्था करते थे, धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को अपने हाथ से चाय पिलाते थे तब कहीं जाकर शासन प्रशासन तक क्षेत्र के इस बहु प्रतीक्षित मांग पहुंचकर आज बड़ी रेल लाइन मूर्त रूप ले रहा है।







