जब सब रास्ते बंद लग रहे थे तब भगवान ने मुख्यमंत्री एवं महापौर जी को भेज दिया सहयोग के लिए उषा हिरवानी महापौर रामू रोहरा के अनुशंसा में मुख्यमंत्री ने दिया धीवर समाज धमतरी परगना के महिला को 15 लाख 84 हजार इलाज के लिए धीवर समाज धमतरी परगना एवं हिरवानी परिवार के लिए साक्षात् प्रभु राम के रूप में प्रकट हुए धमतरी नगर निगम महापौर के रामू जगदीश रोहरा ने अपनी संवेदनाशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए कि जिस काम के लिए वह छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर धमतरी नगर निगम के एक लाख आम जनता के सहयोग, सेवा, और उनके हर सुख दुख, तकलीफ में खड़े होने का संकल्प लेकर धमतरी नगर निगम महापौर का चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुआ तब से आज पर्यंत तक वह धमतरी के प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार समझकर सेवा में जुट गया है इसी परिपेक्ष में धमतरी नगर निगम में निवासरत धीवर समाज धमतरी परगना के हिरवानी परिवार की एक सदस्य उषा बाई हिरवानी सदर दक्षिण जो एक गंभीर बीमारी से लड़ रही थी जिसकी सूचना परिवार ने धीवर समाज धमतरी परगना के प्रमुखों को बताया तत्पश्चा तुरंत धीवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने धमतरी नगर निगम के महापौर रामू जगदीश रोहरा को वस्तुस्थिति की जानकारी दिया महापौर ने तत्परता दिखाते हुए फौरन छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को तुरंत सहायता राशि हेतु अनुशंसा पत्र प्रेषित किया जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने तुरंत 15 लाख 84 हजार उषा बाई हिरवानी के इलाज हेतु राशि जारी किया इस राशि के मिलने के पश्चात धीवर समाज धमतरी परगना एवं हिरवानी परिवार भाव विभोर हो गया और माननीय रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम पहुंचकर स्वागत कर आभार प्रकट किया तत्पश्चा तुरंत महापौर रामू रोहरा उषा बाई हिरवानी का हाल-चाल एवं कुशल क्षेम पूछने उनके घर पहुंचे घर पहुंचने के बाद हिरवानी परिवार द्वारा महापौर रामू रोहरा का स्वागत आरती करके एवं फूल माला पहनकर मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में किसी भी प्रकार की सहयोग के लिए आग्रह किया धीवर समाज के प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के महासभा के संरक्षक परमेश्वर फूटान धीवर समाज धमतरी परगना के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेडहा मत्स्य पालन प्रकल्प किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश संयोजक कृष्ण चंपालाल हिरवानी कोमल सारवा पवन हिरवानी पप्पू हिरवानी राजकुमार हिरवानी शिवकुमार हिरवानी लक्ष्मी हिरवानी रमेश हिरवानी शकुन हिरवानी एवं नगर निगम के सभापति अखिलेश सोनकर निलेश लुनिया पिंटू यादव विभा पार्षद हेमंत बंजारे कुलेश सोनी अज्जू देशलहरे नंदू लोधी अमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन धमतरी मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल आदि उपस्थित थे







