धमतरी में 3.23 करोड़ की सड़क स्वीकृति पर जश्न: निगम कार्यालय के सामने फटाके, महापौर का भाजपा पार्षदों ने किया स्वागत धमतरी। शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति मिलते ही नगर निगम परिसर के सामने उत्साह का माहौल देखने को मिला। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से मिली इस बड़ी सौगात पर भाजपा पार्षदों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और निगम कार्यालय के सामने फटाके फोड़कर खुशी का इज़हार किया।भाजपा पार्षदों ने कहा कि यह स्वीकृति केवल राशि की मंजूरी नहीं, बल्कि धमतरी के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वर्षों से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रमुख मार्गों के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और शहर की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।पार्षदों ने कहा कि महापौर रामू रोहरा ने लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर धमतरी की आवाज को मजबूती से रखा, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने है। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य धमतरी की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा और शहर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार धमतरी के विकास के लिए संवेदनशील है और आने वाले समय में भी शहर को इसी तरह बड़ी सौगातें मिलती रहेंगी।नगर निगम कार्यालय के सामने जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्षदों ने इसे जनता की जीत और विकास की जीत बताते हुए कहा कि धमतरी अब विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर सभापति कौशल्या देवांगन एमआईसी सदस्य- नीलेश लुनिया, विजय मोटवानी,अखिलेश सोनकर,श्याम लाल नेताम,नरेन्द्र रोहरा,विभा चन्द्रकार, हिमानी साहू ,युगल किशोर (पिंटू) यादव पार्षद- मेघराज ठाकुर,हेमंत बंजारे,अज्जू देशलहरे, तल्लीन पुरी गोस्वामी,संतोष सोनकर,कोमल सार्वा,सतीश पवार,नम्रता माला पवार,भारतीय साहू,आशा लोधी,गजेंद्र कंवर,कुलेश सोनी, ईश्वर सोनकर,संजय देवांगन,अनीता अग्रवाल, चंद्रभागा साहू,राकेश चंदवानी, शैलेश रजक,






