महापौर रामू रोहरा के प्रयास लाए रंग ,धमतरी की सड़कों पर बिछेगी नई परत: मेघराज ठाकुर

 

धमतरी।रिसाई पारा पूर्व वार्ड के पार्षद मेघराज ठाकुर ने धमतरी शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए मिली 3 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह धमतरी के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों की स्थिति खराब थी, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद ठाकुर ने कहा कि महापौर रामू रोहरा के निरंतर प्रयास और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही यह महत्वपूर्ण स्वीकृति संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा लगातार शासन और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ धमतरी की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। रिसाई पारा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। पार्षद मेघराज ठाकुर ने इस स्वीकृति के लिए महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर के नेतृत्व में धमतरी विकास से चमकेगा।

Recent Posts