
बालोद :– नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026–27 को युवाओं और डिजिटल विकास को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट में रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल प्रशिक्षण और तकनीकी पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में इंटरनेट, डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। साथ ही नगरीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को शहरों के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
श्रीमती चौधरी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को परिणामोन्मुख बताते हुए विश्वास जताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ युवा अवसरों और समग्र विकास का मजबूत केंद्र बनेगा।
“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”





