धमतरी। प्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अनीता यादव जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा धमतरी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के सुशासन से समृद्धि मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को तेज करेगा। बजट में धमतरी जिले को विशेष सौगात देते हुए 200 बेड के जिला अस्पताल भवन निर्माण तथा गंगरेल से पुरुर रोड के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। इन दोनों कार्यो का बजट में शामिल होना धमतरी के लिए बड़ी उपलब्धि है, वहीं सीएम विष्णुदेव साय , उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी , प्रभारी मंत्री तंकरम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक रंजना साहू का हार्दिक आभार जो धमतरी का खास ख्याल रखते हुए लगातार कार्यो की स्वीकृति प्रदान कर रहे है। कांग्रेस सरकार की पांच साल की शून्यता के बाद इन दो वर्षों में धमतरी जिले ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है, इस रफ्तार को और गति देने का काम बजट ने किया है। प्रदेश सरकार का यह बजट न सिर्फ धमतरी बल्कि पूरे राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देने वाला है। सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगो के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। बजट में साफ झलका कि राज्य सरकार का विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प दृढ़ है। बजट से विकास के नए द्वार खुलेंगे और प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। न सिर्फ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा बल्कि आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।किसानों, गरीबों, युवाओं, व्यपारियो, महिला शक्तियों और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को बजट में सरकार ने प्राथमिकता दी है।






