जनहितकारी लोक कल्याणकारी बजट का निगम पी.डब्लू.डी. अध्यक्ष विजय मोटवानी ने किया स्वागत

बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला है प्रदेश सरकार का बजट — विजय मोटवानी धमतरी: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट का स्वागत नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने करते हुए इसे जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है।  मोटवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन तथा अधोसंरचना विकास के लिए किए गए प्रावधान दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जो आर्थिक पैकेज घोषित किए गए हैं, उससे नगर निगम क्षेत्रों की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित स्वच्छता एवं पेयजल संबंधी अभियानों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स में इन विषयों को प्राथमिकता दी है। इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई गति प्राप्त होगी।  मोटवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सय  एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित समूचे मंत्रिमंडल को इस जनोन्मुखी बजट के लिए बधाई दी।उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी योजनाओं के कारण धमतरी नगर निगम क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर रही है। आने वाले समय में धमतरी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास का परिष्कृत और सशक्त स्वरूप देखने को मिलेगा।अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार के इस लोकहितकारी बजट का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कर रही है और आशा करती है कि विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।

Recent Posts