
मदद के लिए आग्रह नगर निगम के पार्षद गणों द्वारा निगम कर्मचारी देवलाल साहू के उपचार के दरमियान आ रही खर्च के लिए मदद का आग्रह पूर्वक अपील किया है पार्षदों ने कहा है कि संकट के इस घड़ी में हम सभी उसे परिवार के साथ हैं और अपील करते हैं कि सभी लोग इंसानियत और मानवता का परिचय देते हुए इस परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करें धमतरी-: नगर निगम के जल विभाग में कार्यरत कर्मचारी देवलाल साहू की विगत दिनों फिल्टर प्लांट में नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने हेतु नहर को सीमेंट से भारी बोरियों से हेड अप करने के दरमियान पड़ी हार्ट अटैक के कारण हालत गंभीर होने पर रायपुर के एक निजी चिकित्सालय में हार्ड का ऑपरेशन करते हुए उपचार उपलब्ध कराया गया जिससे मिलने के लिए नगर निगम के पार्षद गण अखिलेश सोनकर, नीलेश लुनिया, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर,अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जानते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है पार्षद गणों ने कहा है कि निगम के कर्मचारी सैनिक की तरह शहर वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और इन्हीं के मेहनत और त्याग के फल स्वरुप हम सभी जनता को अपनी सेवा दे पाते हैं। गौरतलब है कि इस अपरिहार्य घटना से नगर निगम परिवार स्तब्ध हो गया था।






