महापौर रामू रोहरा ने बठेना वार्ड में आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत बठेना वार्ड में मुक्ति धाम से अर्जुनी थाना तक प्रस्तावित आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की कुल लागत 24.84 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छता एवं जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह कार्य अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। महापौर रोहरा ने बताया कि नगर निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बठेना वार्ड में नाली निर्माण से क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में सभापति कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी श्यामलाल नेताम पिंटू यादव विभा चंद्राकर, पार्षदगण मेघराज ठाकुर अज्जू देशलहरे चंद्रभागा साहू भारती साहू सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। इस अवसर पर वार्ड की माताओं एवं बहनों ने महापौर रामू रोहरा को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया।

Recent Posts