बेटी की शादी हेतु समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सराहनीय सहयोग

दुर्गा विश्वकर्मा, पिता – स्वर्गीय सेवक विश्वकर्मा, ग्राम – बगदेही, पोस्ट – डाही, तहसील – कुरुद, जिला – धमतरी (छत्तीसगढ़) की बेटी का विवाह तय हो चुका है। यह परिवार अत्यंत निर्धन स्थिति में जीवन यापन कर रहा है। पिता के स्वर्गवास के बाद परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी माता जी पर है, जो रोज़ी-मजदूरी कर अपने छह बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बेटी के विवाह को संपन्न कराना अत्यंत कठिन था। इस मानवीय और सामाजिक दायित्व को समझते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा सहयोग के रूप में राशन सामग्री प्रदान की गई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया यह सहयोग न केवल एक निर्धन परिवार के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वाले शिवा प्रधान डॉ पोषण सिन्हा मोहनी साहू सीमा यदु खिलेश्वर साहू रितु प्रधान शमीना अंजुम भारती साहू भारती सोनी मंजू टेमरे ग्रामीण जन एवं उपस्थित परिवारगण अमृत विश्वकर्मा कामदेव साहू शंकर साहू दीपक यादव त्रिलोक साहू बीरेंद्र साहू द्रोण साहू सरस्वती विश्वकर्मा उषा विश्वकर्मा

Recent Posts