धमतरी में DVE ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने किया एडवांस्ड IoT स्विच बोर्ड का भव्य लॉन्च

धमतरी/रायपुर। स्मार्ट टेक्नोलॉजी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए DVE ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धमतरी–रायपुर में अपने एडवांस्ड IoT स्विच बोर्ड का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक उत्पाद का उद्घाटन महापौर जगदीश रामू रोहरा के करकमलों से संपन्न हुआ।महापौर जगदीश रामू रोहरा ने एडवांस्ड IoT स्विच बोर्ड के लॉन्च अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन को सरल, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बना रही है। IoT आधारित उपकरण न केवल समय और ऊर्जा की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि DVE ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत यह एडवांस्ड IoT स्विच बोर्ड आधुनिक भारत की बदलती जीवनशैली के अनुरूप है। आज घर, कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्र सभी स्मार्ट समाधानों की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के उन्नत तकनीकी उत्पादों का निर्माण और लॉन्च होना गर्व का विषय है। महापौर रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे विजन को साकार करने में इस तरह के नवाचार अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए और DVE ऑटोमेशन का यह प्रयास उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट स्विच बोर्ड जैसी तकनीक से ऊर्जा की अनावश्यक खपत कम होगी, जिससे बिजली बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और शहर स्मार्ट सिटी की अवधारणा की ओर और मजबूत होगा। अंत में महापौर रोहरा ने DVE ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड के CEO एवं MD श्री सुब्बाराव सिस्ता सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह नवाचार के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देती रहेगी।

Recent Posts