घड़ी चौक पर चंचल सोनी व देवश्री जोशी का हुआ भव्य सम्मान

धमतरी। राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करने वाली कु. चंचल सोनी एवं टीम ऑफिशियल देवश्री जोशी का घड़ी चौक, धमतरी में गरिमामय सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी, जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी, वरदान परामर्श सेवा संस्थान धमतरी एवं समाजसेवी लक्ष्मण पहलवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों ने दोनों को पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि चंचल सोनी ने अपने संघर्ष, अनुशासन और मेहनत से न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने दोनों प्रतिभाओं को आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Recent Posts