समाजिक एकता की मजबूत बुनियाद का निर्माण करेगा खेल -: राजेंद्र शर्मा

सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट का मिशन ग्राउंड में चढ़ रहा है रोमांस धमतरी-: सिंधी समाज द्वारा युवाओं को तरास कर खेल के क्षेत्र में एक समग्र पीढ़ी तैयार करने की दृष्टिकोण से सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन मिशन ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें धीरे-धीरे खेल के रोमांस परवान चढ़ रहा है, शहर के साथ-साथ इसकी लोकप्रियता समाज के अन्य शहर में निवास करने वाले लोगों के बीच में देखने को मिल रही है रविवार के दिन काफी संख्या में दर्शन भानु प्रतापपुर के साथ ही अन्य क्षेत्र से भी आए हुए थे क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने क्रिकेट टीम के बीच टॉस के साथ शुरुआत करते हुए उपस्थित जनों से कहा कि आज समाज में जिस एकता, प्रेम, भाईचारा की आवश्यकता महसूस की जा रही है उसकी मजबूत बुनियाद खिलाड़ी भावना को अपने में समाहित क्रिकेट का यह मैदान के साथ ही इस पवित्र खेल से ही निर्मित होगा। वही अध्यक्षता कर रहे समाज के होनहार युवा तथा नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष एवं आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की खेल प्रतिभाओं को तरस कर सामने लाने का एक सशक्त एवं सार्थक मंच बनता है और यहीं से आगे चलकर खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद गण पिंटू यादव एवं कुलेश सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बंटी वाधवानी द्वारा तथा आभार प्रकट विजय मोटवानी ने किया।

Recent Posts