पीपर छेड़ी एवं परेवा डीह में राम कथा महोत्सव में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा दैनिक जीवन शामिल करें गांव, गौमाता गंगा और गीता-: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: माघ पूर्णिमा के अवसर पर गांव गांव रामचरितमानस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में पीपर छेड़ी (गागरा) एवं परेवा डीह में मंडई के साथ आयोजित रामचरितमानस प्रतियोगिता में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा और उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा व्यक्तित्व विकास का जो पतन हो रहा है इसका प्रमुख कारण अपने व्यवहार में अहंकार के साथ झूठ, फरेब, धोखा, स्वार्थ को अपनाना है इसका त्याग करने से ही भगवान स्वयं आपका गले लगाएंगे इसलिए जीवन में निश्चल होकर जिंदगी को खुशहाल रखने के लिए भगवान में मन लगावे शर्मा ने आगे कहा कि आज का व्यक्ति ऊहापोह का जीवन जीकर भटक रहा है जिसके समाधान हेतु कलयुग में राम कथा श्रवण अमृतपान के समान है जिसके लिए गांव गांव में धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत आयोजन की संवेदनशील पहल के लिए युवा आगे आएं।वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित श्रोताओं से रामायण को जीवन का दर्शन महाकाव्य के रुप में अंगीकार करने का आह्वान करते हुए घर-घर में गौ माता, गंगा हुआ ग्रंथ का समाविष्ट अपने जीवन शैली में करने की बात कही। ग्राम पिपरा छेड़ी में मंच पर पूर्व सरपंच कृपाराम साहू उमराव सी साहू घनश्याम साहू तुकाराम साहू ढीलू राम बंजारे धनेश्वर साहू दिनेश साहू कमल सिंह शर्मा जीवनलाल सोनवानी शांतिलाल साहू सहित केकती साहू उपस्थित थे । इसके साथ ही परेवा डीह का आयोजन उद्गगार मानस मंडली द्वारा किया गया है। जिसमें उद्घोषक शिवदयाल साहू, राजाराम साहू योगेन्द्र साहू सहित भगवती साहू, गांव के पटेल लोकेश साहू, प्राचार्य किशोर कुमार साहू, पूर्व सरपंच बैसाखु राम साहू युवराज साहू, बालमुकुंद साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, सरपंच नारद राम साहू, नंदू राम यादव, रोहित कुमार मेश्राम नरेंद्र यादव, मिथलेश साहू, दीनदयाल साहू उपस्थित रहे ।







