सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोईह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

धमतरी। सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन संघर्ष, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण का महत्वपूर्ण काल होता है। कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और संस्कारों के बल पर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण उल्लासमय एवं भावनात्मक बना रहा। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent Posts