परेवा डीह में राम कथा महोत्सव में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा धमतरी-: परेवा डीह में मंडई के साथ आयोजित रामचरितमानस प्रतियोगिता में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा और उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का व्यक्ति ऊहापोह का जीवन जीकर भटक रहा है जिसके समाधान हेतु कलयुग में राम कथा श्रवण अमृतपान के समान है जिसके लिए गांव गांव में धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत आयोजन की संवेदनशील पहल के लिए युवा आगे आएं।वही उपस्थित श्रोताओं से रामायण को जीवन दर्शन महाकाव्य के रुप में अंगीकार करने का आह्वान नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने की है। उक्त आयोजन उद्गगार मानस मंडली द्वारा किया गया है। जिसमें उद्घोषक शिवदयाल साहू, राजाराम साहू योगेन्द्र साहू रहे।







