“वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति”
“प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान”

बालोद :– शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 01 (अंग्रेजी माध्यम), कुर्मीपारा बालोद में आयोजित वार्षिक उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी रहीं। विशेष अतिथि के रूप में निदेश पटेल, कशीमुद्दीन कुरैशी, रवि प्रकाश पांडेय, गिरिजेश गुप्ता एवं अश्विनी गौतम उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पालकों की उपस्थिति, विशेषकर माताओं की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब माता-पिता शिक्षा से जुड़ते हैं तो बच्चों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ता है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं मंच पर किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की और शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
शाला की प्रधान पाठक श्रीमती नूरानी मैडम ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वार्षिक उत्सव बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और पालकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना भी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेख मतीन ने भी आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और रचनात्मकता कार्य करने में उन्हें प्रेणना मिलेगी।







