समाजसेवी, धर्मप्रेमी राजेश शर्मा ने सारंगपुरी एवं खंरेगा में कहा मानस मंच प्रदान करता है आस्था, श्रद्धा और भक्ति

सृष्टि के समग्र शाश्वत जीवन दर्शन है प्रभु श्रीराम -: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: सारंगपुरी एवं खंरेगा में रामचरितमानस मानस मंच से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी । देते हुए कहा कि समाज में जब लोगों में आपस की दूरियां छोटी-छोटी बात को लेकर होने लगी है तो ऐसे समय में गांव-गांव में होने वाले प्रभु श्री राम की जीवन चरित्र पर आधारित मानस मंच हम सब के बीच में आपसी प्रेम, भाईचारा ,आस्था व श्रद्धा के साथ ही साथ विश्वास का भाव पैदा करता है और यही एक दूसरे को जोड़कर गांव राज्य एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूती की ओर आगे बढ़ता है यही वर्तमान समय की मां भारती के लिए समग्र आवश्यकता है वही उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रभु राम का जीवन चरित्र सृष्टि के समस्त जीवन दर्शन को अपने में समाहित करता हुआ यही संदेश देता है कि आपस में सब मिलजुल कर रहो और करो प्यार , और इसमें किसी प्रकार का कोई भी विभेद उत्पन्न ना करते हुए सारे संबंधों को मजबूत एवं शाश्वत रखें इससे ही सामाजिक प्रेम तथा आपसी भाईचारा मजबूत होगी। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में यतीष भूषण श्रीवास्तव,पार्षद पिन्टू यादव,कुलेश सोनी सरपंच रामकुमार यादव,ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मेघनाथ साहू, गांव पटेल पंचूराम साहू, धन्नू जांगड़े पूर्व मंडी सदस्य, प्यारे लाल यादव,मनोहर लाल सोनकर, आयोजक समिति के अध्यक्ष कैलाश साहू उपाध्यक्ष सखाराम ध्रुव, सचिव जोतराम नेताम, कोषाध्यक्ष खोवाराम साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts