विश्व भर में शैक्षणिक जगत में मंदिर शब्द की पवित्रता का बोध कराता है एकमात्र सरस्वती ज्ञान शिक्षण संस्था-: पं. राजेश शर्मा

बोडरा (स) सरस्वती में शिशु मंदिर का वार्षिक उत्सव संपन्न छात्र -छात्राओ को अध्यापन की सुविधा हेतु प्रदान की गई फर्नीचर धमतरी-: शिक्षा की पवित्रता तथा इस क्षेत्र के ज्ञान के दान को सार्थक सिद्ध करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है जहां के छात्र-छात्राओं को संस्कारिक दृष्टिकोण से सार्वजनिक तथा जीवन के विविध क्षेत्रों में काफी मान सम्मान एवं आदर प्राप्त होता है इसका कारण यह है कि पूरे विश्व में यही एकमात्र शिक्षण संस्था है जहां मंदिर की पवित्रता के रूप में संस्कार धर्म और आध्यात्मिक शिक्षा के साथ दी जाती है और इसी कारण यहां के बच्चे समाज राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले होते हैं। उक्त बातें सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम बोडरा ( स) के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई। शैक्षणिक संस्था के संचालक मंडल सदस्य हंसराज साहू द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर शर्मा स्कूल के बच्चों के अध्ययन की सुविधा हेतु फर्नीचर उपलब्ध करने हेतु तुरंत राशि प्रदान की। वही अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राचीन काल के गुरुकुल शिक्षा पद्धति के तर्ज पर संस्कारवान समग्र पीढ़ी के निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका अग्रणी है। उक्त अवसर पर पार्षद गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी , संस्था के अध्यक्ष नंद झरोखा साहू, कोषाध्यक्ष चुनु राम साहू तथा दूज राम साहू, बृजलाल साहू शत्रुघ्न साहू, छोटेलाल देवांगन, होरीलाल साहू ,खूब लाल साहू, खुलेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Recent Posts