एसपी धमतरी के निर्देशन में नगरी पुलिस की सख्त कार्यवाही, ग्राम छिपली में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार,16 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2,400/-रूपये किया गया जप्त आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल एसपी.धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिपली में दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने घरों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।सूचना की तस्दीक पश्चात नगरी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहाँ दोनों आरोपियों को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पहली कार्यवाही आरोपी गुपेश नवरंग पिता पवन नवरंग, उम्र 32 वर्ष, साकिन छिपली, थाना नगरी, जिला धमतरी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,500/- रूपए जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दूसरी कार्यवाही- आरोपी राधेलाल चतुर्वेदी पिता बुधारू राम, उम्र 53 वर्ष, साकिन छिपली, थाना नगरी, जिला धमतरी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 900/-रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भी थाना नगरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Recent Posts