निगम के टेंकर का रोहरा कालोनी में निजी उपयोग, कांग्रेसी पार्षदों की दबिश, कार्यवाही की कलेक्टर से मांग

नगर निगम धमतरी के टैंकर का उपयोग निगम क्षेत्र के बाहर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के रोहरा कॉलोनी में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के पानी के उपयोग हेतु विगत डेढ़ माह से निरंतर उपयोग किया जा रहा है, जिसकी शिकायत आसपास के रहवासियों तथा शहर के जागरूक नागरिकों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर को दी गई तो वस्तु स्थिति से अवगत होने वे स्वयं पार्षदों एवं पत्रकारों की टीम के साथ जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर पहुंचे वहां उन्होंने पाया कि नगर निगम की टैंकर विगत डेढ़ दो माह से सत्ता में बैठे व्यक्ति के निजी कॉलोनी में बाउंड्री वॉल के लिए उपयोग किया जा रहा है और आरोप लगाया कि एक तरफ शहर के वार्डों में आए दिन पानी की त्राहि त्राहि मची रहती है वार्डों में पार्षदों के मांग पर भी टैंकर से पानी सप्लाई नहीं हो पाता है टैंकर की कमी बताई जाती है और वहीं कई महीनो से निजी कॉलोनी के बाउंड्रीवाल के लिए टैंकर का उपयोग किया जा रहा है। देश के रक्षा के लिए थल सेना भर्ती में नगर निगम में टैंकर की कमी बताकर आमदी नगर पंचायत से टैंकर मंगवा कर पानी सप्लाई किया जा रहा और धमतरी नगर निगम की पानी टैंकर सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर के कॉलोनी के बाउंड्री वॉल के लिए उपयोग किया जा रहा है । अब कहा जायगा हमने टैंकर को जल विभाग में रसीद कटवा कर उपयोग में लाया है और निगम का लाभ किया है जबकि वास्तविक स्थिति यह है की टैंकर का उपयोग आवश्यक सुविधाओं के लिए किया जाना है जिसमें पेयजल प्राथमिकता है वर्तमान समय में थल सी भर्ती में इसकी महत्वपूर्ण आवश्यकता थी जिसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।

Recent Posts