“बालोद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ”

बालोद :— जिले में 01 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारंभ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिले में यह अभियान 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।


सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस पर अतिथियों द्वारा यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मितानों को सड़क सुरक्षा मितान बिल्ला वितरित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “सेल्फी विद हेलमेट” की थीम पर अतिथियों ने हेलमेट पहनकर सेल्फी ली और नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।


यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्कूली बच्चों की निबंध लेखन, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता, एनसीसी/स्काउट-गाइड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लाइसेंस शिविर, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों एवं एंबुलेंस की जांच, गुड सेमेरिटन का सम्मान सहित अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं।


कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर, अजय किशोर लकड़ा अपर कलेक्टर, श्रीमती प्रतिभा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद, पद्मश्री शमशाद बेगम (महिला कमांडो संरक्षक), बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक,देवांश सिंह राठौर एसडीओपी, श्रीमती चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, नुतन कंवर एसडीएम बालोद, चंद्रेश कुमार ठाकुर जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमती रेवती वर्मा रक्षित निरीक्षक, रविशंकर पाण्डेय प्रभारी यातायात सहित बालोद पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला कमांडो, एनएसएस/एनसीसी के छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग