धमतरी-: पल्स पोलियो के सघन राष्ट्रव्यापी अभियान का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड में शुभारंभ पार्षद कुलेश सोनी द्वारा बच्चों को ड्रॉप्स पिलाकर किया गया जिसमें सोनी ने कहा कि हमारे भविष्य शिशुओं को पोलियो की दो बूंद उनके जीवन रक्षक के रूप में अमृत के समान है इसलिए प्रत्येक बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करने का माहिती धर्म निभाने के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेवे। उक्त अवसर पर राजू साहू राजश्री नाग राधिका सरिता चंदेल किरण गौतम अनीता सोनी उपस्थित रहे।







