“दस्तावेज लेखक–स्टांप विक्रेता संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न”

गुंडरदेही में दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी किसानों व रियल एस्टेट से जुड़ी चिंताए

बालोद / गुंडरदही ( छत्तीसगढ़) :–बालोद जिले के तहसील गुंडरदेही में छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जन कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन वर्ष 2025 शनिवार को नगर गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि दस्तावेज लेखन की कलम में बहुत ताकत है। वर्तमान में जमीन की खरीदी-बिक्री की दरों, गाइडलाइन में हुई वृद्धि और डिजिटल व्यवस्था से आम जनता, किसान और दस्तावेज लेखक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आज 8 लाख की जमीन खरीदने पर लगभग 13 लाख रुपये खर्च आ रहा है। उनकी सरकार के समय कलेक्टर दरों में 30 प्रतिशत तक की कमी की गई थी, छोटे भू-खंडों की रजिस्ट्री की सुविधा दी गई, जिससे मजदूर और किसान वर्ग को लाभ हुआ और राजस्व आय भी बढ़ी। आज काश्तकारी भूमि के दाम बढ़ने से किसान चिंतित हैं,और किसानो को धान बिक्री में भी समस्याएं आ रही हैं।उन्हें जगह जगह फोटो खींचानी पड़ रही है।


विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश की स्थिति को दयनीय बताते हुए कहा कि जमीन की खरीदी-बिक्री व्यवस्था प्रभावित हुई है। रेट बढ़ने से छोटे और मध्यम वर्ग के लोग जमीन खरीदने से पीछे हट रहे हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि दस्तावेज लेखक संघ शासन और जनता के बीच की कड़ी है। संघ की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 20 नवंबर 1921 को इसकी शुरुआत हुई थी और आज प्रदेश भर में लगभग 7000 सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि नई नीतियों और ई-स्टांप व्यवस्था के कारण बेरोजगारी का संकट बढ़ा है। पहले स्टांप वेंडरों को 2 प्रतिशत कमीशन मिलता था, जो अब ई-स्टांप के बाद अत्यंत कम हो गया है। उन्होंने दस्तावेज लेखकों को पंजीयन विभाग में पदस्थ करने की मांग भी रखी।


सभा को संघ के संरक्षक लक्ष्मी दुबे, कैलाश मेहर, केशव राम साहू, राजेश गुप्ता, गुलशन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
     अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं उपाध्यक्ष नीतिश मोन्टी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश से आए दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों तथा जिला व तहसील अध्यक्षों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, कोरबा राजनांदगांव,धमतरी, महासमुंद, कांकेर, रायगढ़, दंतेवाड़ा,बीजापुर, बालोद वह अन्य जिलों के समस्त स्थान वेंडर व दस्तावेज लेखक काफी संख्या में उपस्थित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ मनीष गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष स्टाम्प विक्रेता जन कल्याण संघ जगदीश साहू, व संघ के प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी दुबे तथा बालोद जिला दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष गोल्डी अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश वारले, कलिदास मानिकपुरी, झम्मन हिरवानी, गुंडरदही तहसील अध्यक्ष घनश्याम साहू,डौन्डी लोहारा अध्यक्ष मुकेश राजपूत, गुरुर अध्यक्ष कौशल कुमार रंण बाकुरें, दल्ली राजहरा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंन्हा, मिडिया प्रभारी मो जुनैद कुरैशी व गुंडरदही के समस्त स्टाम्प वेंडर व दस्तावेज लेखकों ने उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विनोद शर्मा ने किया।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग