रायपुर / – त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात दी है. टैक्स डिवोल्यूशन के तहत राज्य को 3,462 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है. यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की संयुक्त पहल से उठाया गया, जो राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने के लिए है.
इस राशि से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनकल्याण योजनाओं को नई ऊंचाई मिलेगी. डबल इंजन सरकार की यह प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ को तरक्की और समृद्धि की राह पर ले जाने के लिए है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की.
ब्युरो रिपोर्ट







