आज रात लगेगा साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण, सूतक काल और असर जानें।

नई दिल्ली। साल 2025 का पूर्ण चंद्र ग्रहण आज
रात 7-8 सितंबर की मध्यरात्रि में लगने जा रहा है।
यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 8:58 बजे होगी और इसका समापन 2:25 बजे (8 सितंबर) पर होगा।

  • आंशिक चंद्र ग्रहण: रात 9:57 बजे
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण (चरम समय): रात 11:41 बजे
  • आंशिक ग्रहण समाप्ति: 1:26 बजे
  • पेनुम्ब्रल समाप्ति: 2:25 बजे

किस प्रकार का होगा यह ग्रहण?

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेती है, तो इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा हल्का लाल दिखाई देता है, जिसका कारण वातावरण में मौजूद कण और सूर्य की परावर्तित किरणें होती हैं।

कहां-कहां से दिखाई

किस प्रकार का होगा यह ग्रहण?

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेती है, तो इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा हल्का लाल दिखाई देता है, जिसका कारण वातावरण में मौजूद कण और सूर्य की परावर्तित किरणें होती हैं।

कहां-कहां से दिखाई देगा?

यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका के पश्चिमी भाग, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा।
भारत से भी यह ग्रहण नजर आएगा। यहां इसे रात 11:00 बजे से 12:22 बजे के बीच साफ तौर पर देखा जा सकेगा।

सूतक काल कब से?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू होता है। चूंकि यह ग्रहण भारत से दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य होगा।

क्या नंगी आंखों से देखा जा सकता है?

हाँ, चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष उपकरण के नंगी आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, मौसम साफ होना जरूरी है। बेहतर दृश्य के लिए टेलीस्कोप या कैमरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • ध्यान, मंत्रजप और भजन करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करें।
  • घर और आस-पास गंगाजल या पवित्र जल छिड़कें।
  • सूतक काल में भोजन में तुलसी पत्ते डालना अच्छा माना जाता है।

चंद्र ग्रहण में क्या न करें?

  • शादी, मांगलिक कार्य और नए काम की शुरुआत न करें।
  • ग्रहण के दौरान खाना पकाने से बचें।
  • भगवान की मूर्तियों को न छुएं।
  • चाकू, कैंची जैसे नुकीले औजारों का उपयोग न करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहें।
  • अधिक भोजन करने से बचें।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
  • मंत्रजप या धार्मिक पाठ कर सकती हैं।

राशियों पर असर

  • मेष: तनाव कम होगा, लाभ की संभावना।
  • वृषभ: झगड़े और आर्थिक नुकसान का खतरा।
  • मिथुन: संपत्ति विवाद सुलझेंगे।
  • कर्क: वैवाहिक जीवन में मतभेद।
  • सिंह: भाग्य का साथ मिलेगा।
  • कन्या: अटका धन मिलेगा, चिंता दूर होगी।
  • तुला: नए काम टालें, जीवनसाथी का ध्यान रखें।
  • वृश्चिक: सुख-शांति बढ़ेगी, यात्रा टालें।
  • धनु: तरक्की और धन लाभ।
  • मकर: आर्थिक संकट की आशंका।
  • कुंभ: वादे करने से बचें, यात्रा में सावधानी।
  • मीन: धन लाभ होगा, कर्ज देने से बचें।

ग्रहण के बाद घर शुद्धिकरण

ग्रहण के बाद घर को साफ करें, झाड़ू-पोंछा लगाएं, गंगाजल छिड़कें और धूपबत्ती जलाएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

Recent Posts