पेट्रोल पंम्प के सुपरवाइजर पर तीन युवकों ने की जमकर मारपीट पुलिस ने तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में।

बलौदाबाजार। तीन युवकों ने पेट्रोल पंप में अपने दोस्तों के साथ सुपरवाइजर को साइड में बुलाकर जमकर मारपीट की. वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि प्रार्थी विनोद दुबे निवासी ग्राम ठेलकी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप ढाबाडीह में सुपरवाइजर का काम करता है. दिनांक 09.08.2025 को रात करीबन 11:00 बजे आरोपी आशीष बघेल अपने कुछ मित्रों के साथ आया और उसे कुछ काम है का बहाना करते हुए सामने ढाबा के पास खड़े ट्रक के पास ले गया. तत्पश्चात आरोपियों द्वारा प्रार्थी को पेट्रोल भरवाने आने पर तुम अपने आप को होशियार समझते हो इस प्रकार की बातें बोलकर गाली गलौज कर जान से मारने की देते हुए, हाथ मुक्का एवं बेल्ट आदि से मारपीट किया गया है। मारपीट करने से दोनों हाथ, पीठ, पैर आदि में चोट लगा है। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 756/2025 धारा 296,351(2),115(2),118(2)3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया. पुलिस के मुताबिक प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए एवं गाली गलौज कर प्रार्थी के साथ हाथ मुक्का, बेल्ट आदि से मारपीट करना स्वीकार किया गया.

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश