बॉलीवुड फिल्म रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सावन में पहुंचे बनारस, बीवी संग सादगी दिखाकर जीता दिल, सफेद सूट पहन छा गईं सरगुन मेहता

बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने हाल ही में बनारस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहनत के साथ नजर आ रहे हैं। सावन में सादगी दिखाती दोनों की जोड़ी इतनी सुंदर लगी कि फैंस कपल को सबसे बेस्ट बताने लगे।

मुम्बई / – फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ रवि दुबे भी नजर आएंगे। वो इस मूवी में राम के भाई ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में एक्टर से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर छा जाता है। एक्टिंग के साथ- साथ रवि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रवि की बीवी सरगुन मेहता पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। तभी तो पावर कपल की बनारस वाली फोटोज देख फैंस लट्टू हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रवि और सरगुन की नेटवर्थ 150 करोड़ है। लेकिन फिर भी तस्वीरों में दिख रहा उनका सादगी वाला अंदाज आपका दिल जीत ले जाएगा। एक्टर कुर्ते में दिखे। तो उनकी प्यारी- वाइफ सूट के साथ दुपट्टा ओढ़कर देसी लुक दिखाकर छा गईं।

आजकल सितारों को जब भी देखा जाता है तो वो सज- धजकर और हैवी- हैवी आउटफिट्स में नजर आते हैं। लेकिन रवि और सरगुन ने प्रूफ कर दिया है कि सादगी में भी खूबसूरती दिखाई जा सकती है। दोनों देसी पहनावे में नजर आ रहे हैं। लेकिन कपड़ों का रंग और डिजाइन ऐसा है कि लुक बोरिंग की जगह खुद ही एलिगेंट बन गया।

ब्यूरो रिपोर्ट 

buzz4ai
Recent Posts