23 जुलाई 2025 को मंगल का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। समय अनुकूल रहेगा।
- मंगल गोचर से तीन राशियों की किस्मत बदलेगी।
- कार्यक्षेत्र में सफलता और नई जिम्मेदारी मिलने के योग।
- समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इंदौर। 23 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मंगल का प्रवेश सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। दृक पंचांग के अनुसार 13 अगस्त तक मंगल सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वालाहै, लेकिन तीन राशियों के सितारे इससे बुलंग हो जाएंगे।
इन राशियों के जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
.jpg)
सिंह राशि के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। व्यापार क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति बनने पर भूमि, भवन या कोई और अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर में तनाव कम होगा।
तुला राशि
.jpg)
सूर्य नक्षत्र में मंगल के गोचर से तुला राशि के जातकों के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान कमाई के दूसरे रास्ते में खुल सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश बहुत ही रहेगा। जातकों की जिंदगी आसान बनेगी। व्यापार व नौकरी से जुड़े जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट





