संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के संकल्प और विकास कार्यों के दम पर जीतेंगे चुनाव : अरुण सार्वा

करेली बड़ी खट्टी में भाजपा चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन ठाकुर शशि पवार ने दी चुनावी रणनीति की सीख; संगठन की मजबूती और विकास को लेकर नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश धमतरी। नगर पंचायत करेली बड़ी खट्टी में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से 25 नवंबर को भाजपा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन विस्तार बूथ स्तर पर मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी एवं सहप्रभारी अरुण सार्वा, सहप्रभारी ज्योति भानु चंद्राकर तथा जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे।इस अवसर पर ठाकुर शशि पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि करेली बड़ी खट्टी अब ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने, प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और सुनियोजित रणनीति सबसे महत्वपूर्ण हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा सहप्रभारी अरुण सार्वा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उनके परिश्रम से ही संभव है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल पद या प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतने और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए तो भाजपा निश्चित रूप से विजय की ओर आगे बढ़ेगी।सहप्रभारी ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि करेली बड़ी खट्टी की ग्राम पंचायत से नगर पंचायत तक की यात्रा क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलती है। अब यहां सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के विकास के लिए लगभग चार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन सहित महाविद्यालय, सीसी सड़क नाली निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक अजय चंद्राकर की पहल और संकल्प का भी उल्लेख किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू जिला पंचायत सदस्य मीणा डेमू साहू जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपी कश्यप, मालक राम साहू,श्याम साहू, जनपद पंचायत सभापति राजेश साहू, होरीलाल साहू, संतोष सोनी कुशलकांत साहू, हेमंत साहू, प्रीत देवांगन डॉ. चुम्मन साहू, सेवक जी, योगेश्वर साहू, डागेश्वर सोनकर, कृपा राम साहू, रामदयाल साहू और महेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा बूथ अध्यक्ष रोहित साहू, खुमेंद्र साहू, जीतेश्वर साहू, प्रदीप साहू, दानेश्वर सिन्हा, गौतम साहू, मुकेश सिन्हा, पोखन सिन्हा, श्यामलाल सिन्हा, भोजराम साहू, लक्ष्मण साहू पदुमलाल साहू एवं मिथलेश सिन्हा सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के साथी तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।भाजपा कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही करेली बड़ी खट्टी में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का संदेश दिया गया।

 

Recent Posts