“ओडिशा से गांजा लाकर बालोद में खपाने वाला नेटवर्क उजागर”

बालोद पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश

138.551 किलो गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार; वाहन, मोबाइल और नगदी समेत 85.72 लाख की संपत्ति जब्त, एसपी किरण चव्हाण की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप

Oplus_131072

बालोद:– जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बालोद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर बालोद में खपाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना सनौद पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 138.551 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये है, बरामद किया गया। वहीं तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 85 लाख 72 हजार 550 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जिले में लगातार सामने आ रहे नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अपराधों पर नियंत्रण एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। बीते शुक्रवार हेरोइन (चिट्टा) के मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तीसरे दिन गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है। लगातार हो रही कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं डीएसपी विनय साहू के मार्गदर्शन में एएनटीएफ बालोद तथा थाना सनौद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पहली कार्रवाई

Oplus_131072

पुलिस को 21 नवंबर 2026 को सूचना मिली कि ग्राम अरकार निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भीषम सतनामी (28 वर्ष) के घर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो पैकेट एवं पुड़िया में रखा 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गय
पूछताछ के दौरान भीषम ने गांजा ग्राम अरकार निवासी कामता प्रसाद कोसरे से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की।
पूछताछ में सामने आए सप्लायरों के नाम
कामता प्रसाद कोसरे से पूछताछ में ग्राम खप्परवाड़ा निवासी ओमप्रकाश पटेल एवं कुलेश्वर पटेल, जो दोनों सगे भाई हैं, के गांजा सप्लाई करने की जानकारी सामने आई। कामता प्रसाद ने बताया कि दोनों भाई पिछले करीब एक वर्ष से गांव में आकर गांजा बेचते थे। उनसे गांजा खरीदकर वह छोटी मात्रा में भीषम सतनामी को बेचता था। पुलिस ने कामता प्रसाद के कब्जे से गांजा बिक्री के 3 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया।
घर में छिपाकर रखे 134 पैकेट गांजा बरामद
पुलिस टीम ने ग्राम खप्परवाड़ा पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों सगे भाइयों ओमप्रकाश पटेल एवं कुलेश्वर पटेल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे वर्ष 2023 में खेती का काम छोड़कर पिकअप वाहन खरीदने के बाद वाहन किराये पर चलाने एवं फल-सब्जी लाने के काम से जुड़े थे। इसी दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लालच में गांजा तस्करी शुरू कर दी।
दोनों आरोपी ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर एक बार में लगभग 10 से 20 किलो गांजा लाते थे तथा घर में छिपाकर रखते थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान लोहे की पेटी एवं दीवान के अंदर छिपाकर रखे 134 पैकेटों से 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 68 लाख 27 हजार 800 रुपये बताई गई है।
85 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 138.551 किलोग्राम गांजा, महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CQ 1575, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BF 9607, चार मोबाइल फोन एवं 13 हजार रुपये नगद जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
प्रकरण थाना सनौद में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान तस्करी नेटवर्क एवं आरोपियों की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंग सोरी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार साहू, विश्वजीत मेश्राम सहित थाना सनौद पुलिस टीम एवं साइबर सेल बालोद के सहायक उपनिरीक्षक धरम भुआर्य (साइबर सेल प्रभारी) तथा उनकी टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे के कारोबारियों पर एसपी की सख्ती, लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण की सक्रियता और सख्त निर्देशों के बाद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। हेरोइन (चिट्टा) मामले में कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता और अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीरता को दर्शाती है। लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच पुलिस का खौफ बढ़ता नजर आ रहा है।
बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Recent Posts