नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता ने दी क्षेत्रवासियों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं धमतरी। सिख समाज द्वारा गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंच प्यारों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर हरमीत सिंह होरा ने कहा कि धमतरी धर्म और आस्था की नगरी है, जहां सभी धर्मों और समाजों का अपना विशेष महत्व है। यहां की आपसी एकता, भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। सभी समाज मिल–जुलकर हर पर्व और त्योहार को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाते हैं।उन्होंने गुरु नानक देव जी के बताए प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।नगर कीर्तन के दौरान उनके साथ अंकित गोयल एवं विशाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






